Bio |
डॉ अमित कुमार दूबे भारतीय धर्म और दर्शन के अच्छे विद्वान हैं तथा इन्होंने भारतीय दर्शन और धर्म में विद्यावारिधि (पी. एचडी.) की उपाधि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दर्शन एवं धर्म विभाग से प्राप्त की हैI इन्होंने अपना स्नातक और परास्नातक भी भारतीय दर्शन और धर्म विषय में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दर्शन एवं धर्म विभाग से उत्तीर्ण किया हैI परास्नातक में प्रथम स्थान के लिए इन्हें ‘बीएचयू स्वर्ण पदक’ से भी पुरस्कृत किया गया हैI इन्होंने अपना शोध तुलनात्मक धर्म के अध्ययन पर किया हैI इन्होंने कई विषयों में राष्ट्रिय पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण की हैI ये बहुत लम्बे समय से प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन में लगे हुए हैंI वर्तमान में सेंटर फॉर इंडिक स्टडीज, इंडस विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैंI यहाँ ये नीतिशास्त्र, वाद-परम्परा, प्रमाण-मीमांसा तथा धर्मशास्त्र का अध्यापन करते हैंI ये भारतीय दार्शनिक अनुसन्धान परिषद के जूनियर रिसर्च फेलो भी रहे हैंI
|